किशनगंज, अप्रैल 18 -- बहादुरगंज। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम से जुड़े कानून का पालन करने के मद्देनजर गुरुवार को आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा नगर पंचायत बहादुरगंज क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न रेस्टोरेंट और ढाबा में छापेमारी की गई। जानकारी के अनुसार छापेमारी दल द्वारा हरिनगर बहादुरगंज चौक के पास संचालित रेस्टोरेंट से दो घरेलू गैस सिलेंडर, चूल्हा और पाइप जब्त कर रेस्टोरेंट संचालक पर विधि संवत कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गुरुवार को नगर पंचायत बहादुरगंज क्षेत्र में आपूर्ति विभाग की टीम में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रुपक कुमार सहित अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...