संवाददाता, अप्रैल 13 -- UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र के बैतालपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार देर रात खाना खाने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक विदेश से कमाकर दो दिन पहले ही अपने घर लौटा था। हत्या की सूचना मिलने पर देवरिया के नए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सोपरी गांव निवासी पप्पू यादव (उम्र 37 वर्ष) पुत्र धारी यादव दो दिन पहले विदेश से कमाकर लौटे थे। रविवार रात वह बैतालपुर के रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। बताया जाता है उसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और पुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.