चाईबासा, मार्च 8 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने शनिवार की सुबह चाईबासा शहर के रोलेक्स रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग की घटना और मंगला हाट में चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। आगजनी की सूचना मिलते ही चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय चौबे घटनास्थल पर पहुंचे और प्रतिष्ठान के मालिक अनिल अग्रवाल से पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की। चौबे ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या यह घटना सामान्य आगजनी नहीं बल्कि दुर्भावनापूर्ण साजिश का परिणाम प्रतीत होती है। बक़ौल अनिल अग्रवाल जब वे अपने प्रतिष्ठान पहुंचे तो रेस्टोरेंट का ताला टूटा हुआ था, जिससे यह आशंका और प्रबल हो जाती है कि दुर्भावना से ग्रसित हो जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। चैंबर के अध्यक्ष द्वारा तत्काल इस घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.