रेस्टोरेंट पर छापा, तीन लड़कियां और आधा दर्जन से अधिक लड़कों को दबोचा
उरई, अप्रैल 14 -- उरई। संवाददाता अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालौन पुलिस ने उरई कोतवाली क्षेत्र के चुर्खी बाईपास स्थित एक कैफे और रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित फ्लेवर युक्त हुक्का सामग्री और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया और मौके से तीन लड़कियां और आधा दर्जन लड़कों को पकड़ा गया। जिनको कोतवाली ले जाया गया है और पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है।बीते दिनों शहर की झांसी रोड पर रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट पकड़े जाने के बाद कुछ प्रतिष्ठानों पर हो रहे अवैध कामों को लेकर चर्चाए रहीं। पुलिस के अनुसार शहर के चुर्खी बाईपास स्थित एक 2.0 कैफे एंड रेस्टोरेंट नाम से संचालित प्रतिष्ठान में कैफे की आड़ में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.