बस्ती, अगस्त 3 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के देईसांड़ कस्बा स्थित रेस्टोरेंट के बेसमेंट में नग्न अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रेस्टोरेंट के बेसमेंट का ताला खुलने के बाद घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान देख हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही पूछताछ के लिए होटल मालिक को हिरासत में लेकर पुलिस थाने पर ले गई। सीओ रुधौली अनिल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान संतकबीरनगर के महुली थानांतर्गत भोगीपुर निवासी रामरूप उर्फ झकड़ी (45) पुत्र गंगाराम के रूप में हुई है। घटनाक्रम की छानबीन शुरू कर दी गई है।बताया जा रहा है कि मृतक रामरूप उर्फ झकड़ी अक्सर बस्ती के देईसांड़ स्थ...