बाराबंकी, अप्रैल 30 -- बाराबंकी। फतेहपुर कस्बे में एक रेस्टोरेंट संचालक ने अपने ही कर्मचारी पर करीब ढाई लाख रुपये की चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा काजीपुर में अनुज कुमार सिंह का रेस्टोरेंट है। इसमें दिग्विजय सिंह कैशियर का काम करता था। आरोप है कि वह पिछले करीब 34 महीनों से काम कर रहा था और इसी दौरान उसने धीरे-धीरे करके लगभग दो लाख 50 हजार रुपये की रकम गायब कर दी। जब रेस्टोरेंट मालिक अनुज कुमार सिंह को आर्थिक नुकसान का आभास हुआ और उन्होंने कर्मचारी से हिसाब मांगा, तो वह टालमटोल करता रहा। अनुज ने जब सख्ती की तो उसने चोरी की बात कबूल की। 50 हजार रुपये वापस करते हुए शेष रकम जल्द वापस करने की बात कही। पीड़िता का कहना है कि अब रुपये मांगने पर उसे धमकी दी जा रही है। पीड़ित की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.