मिर्जापुर, मार्च 11 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर स्थित एक रेस्टोरेंट से युवक का मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ सोमवार की देर शाम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चुनार तहसील के ग्राम नीबी निवासी अजय पटेल नरायनपुर आलू मिल के पास एक रेस्टोरेंट में कार्यरत हैं। अजय ने बताया कि छह मार्च की शाम वह रेस्टोरेंट में काम कर रहे थे। मोबाइल काउंटर पर रखा था। कुछ जरूरी काम से रेस्टोरेंट के अंदर गए। वापस लौटे तो मोबाइल गायब था। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...