मेरठ, मार्च 6 -- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कीमेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। डूंगरावाली गांव के पास स्थित एक रेस्टोरेंट को निशाना बनाते हुए चोरों ने देर रात ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना का पता लगने पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।डूंगरावाली गांव के सामने स्थित रॉयल फ्लेवर रेस्टोरेंट में गुरुवार देर रात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद अंदर घुसकर काउंटर और अलमारियों में रखे करीब 40 हजार रुपये कीमत के बीड़ी, सिगरेट और गुटखे के पैकेट तथा लगभग 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरी के दौरान चोरों ने पूरे रेस्टोरेंट को खंगाल डाला और स...