फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ईरान और इजरायल युद्ध की वजह से गैस की कमी के कारण शहर में रेस्टोरेंट और फैक्ट्रियों की कैंटीन चलाने वाले कारोबारियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस की कमी होने के चलते कई कारोबारियों ने अब खाना बनाने के लिए डीजल भट्ठी का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इसके चलते बाजार में डीजल भट्ठी की मांग अचानक बढ़ गई है। इस वजह से व्यापारियों ने इसके दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। कारोबारियों का कहना है कि सामान्य दिनों में करीब आठ हजार रुपये में मिलने वाली डीजल भट्ठी अब 18 से 20 हजार रुपये तक बेची जा रही है। मांग बढ़ने के कारण कई दुकानदारों ने स्टॉक सीमित होने का हवाला देकर कीमतों में मनमानी बढ़ोतरी कर दी है। इससे छोटे रेस्टोरेंट और कैंटीन संचालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। एक कैंटीन फर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.