हरिद्वार, मार्च 17 -- राजाजी पार्क की चीला रेंज के एलिफेंट रेस्क्यू सेंटर में सोमवार देर रात घुसे टस्कर ने पालतू हाथी 'सुल्तान' पर हमला कर दिया। उस समय 'सुल्तान' जंजीर से बंधा हुआ था। कुछ घंटे की अफरा-तफरी के बीच वनकर्मियों ने टस्कर को वहां से किसी तरह जंगल की ओर खदेड़ा। अब इस घटना ने रेस्क्यू सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, रोज की तरह रेस्क्यू सेंटर के बाड़े में पालतू हाथी बंधे हुए थे। इसी दौरान जंगल से निकला टस्कर बाड़े की दीवार तोड़कर अंदर आ गया। उसने जंजीरों में बंधे 'सुल्तान' को पैरों से जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह घायल हो गया। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर वन कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ा। इसके बाद तुरंत डॉक्टरों की टीम बुलाकर घायल हाथी का इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.