लखीमपुरखीरी, जून 7 -- पटिहन सेंटर में एक घर के किचन में कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। ग्राम पटिहन सेंटर निवासी केहर सिंह की पत्नी जब रसोई घर में फ्रिज के पास गईं, तभी वहां जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। महिला ने फोन कर केहर सिंह को जानकारी दी। तुरंत राम गोविंद रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया। रेस्क्यू टीम के सदस्य राम गोविंद और संदीप मौके पर पहुंचे और कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- मुखिया ने मुसहर से मुक्त कराकर सांप की बचाई जान, लोगों ने की सराहना यह भी पढ़ें- वन विभाग के पास नहीं है एक्सपर्ट्स टीम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...