बिजनौर, फरवरी 18 -- नूरपुर क्षेत्र के गांव बाखराबाद खटाई के जंगल से चार दिन पूर्व रेस्क्यू की गई मादा गुलदार ने वन रेंज कार्यालय में पिंजरे में शावक को जन्म दिया। मंगलवार सुबह वनकर्मियों को खाना देने के दौरान इसकी जानकारी हुई। स्वास्थ्य परीक्षण में मां और शावक दोनों को स्वस्थ पाया गया है। शनिवार को नूरपुर क्षेत्र के गांव बाखराबाद खटाई के जंगल से चार दिन पहले पकड़ी गई मादा गुलदार ने वन विभाग के रेंज कार्यालय में पिंजरे के अंदर ही शावक को जन्म दिया। यह घटना मंगलवार तड़के सामने आई, जब वनकर्मी अनिस अहमद और नदीम नियमित रूप से भोजन देने पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि मादा गुलदार को रेस्क्यू कर रेंज कार्यालय लाया गया था, जहां उसकी देखभाल की जा रही थी। मंगलवार सुबह पिंजरे में उसके साथ एक नवजात शावक दिखाई दिया। हालांकि अभी यह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.