रेस्क्यू अभियान में छह बालश्रमिकों को कराया गया मुक्त
पीलीभीत, जुलाई 28 -- पीलीभीत। श्रम प्रवर्तन अधिकारी भूरेलाल ने टीम के साथ बीसलपुर में बाल श्रमिकों के खिलाफ रेस्क्यू अभियान चलाया। छह बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिए। बाल श्रम कराने वाले प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर बालश्रम उन्मूलन के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत मेडिकल, मैकेनिक शॉप, होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबों, कपड़े की दुकानों, किराना स्टोर, स्टील वर्क्स आदि पर कार्यवाही की गई। रेस्क्यू अभियान में छह बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराकर सभी बालकों को वर्चुअल रूप से बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी भूरे लाल ने बताया कि बाल श्रम (निषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम-2016 अंतर्गत खतरनाक प्रक्रिया में दोषी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.