पीलीभीत, जून 24 -- पीलीभीत। डीएम के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकला के निर्देशन में शहर पीलीभीत में बालश्रम उन्मूलन एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें चार बाल श्रमिकों को चिन्हित कर मुक्त कराया गया। टीम के सदस्यों ने मैकेनिक शॉप, होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबों, कपड़े की दुकानों, किराना स्टोर, स्टील वर्क्स आदि पर कार्यवाही की। इस दौरान चार बाल श्रमिकों को चिन्हित कर बाल श्रम से मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति ने सभी बच्चों के परिजनों को भविष्य में बाल श्रम ने कराने की हिदायत देते हुए सभी बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- रेस्क्यू अभियान में चार बालश्रमिक कराए गए मुक्त संयुक्त अभियान में श्रम प्रवर्तन प्रवर्तन अधिकारी भूरेलाल, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक निर्वान स...