बहराइच, जुलाई 17 -- नानपारा। सशस्त्र सीमा बल 59 वीं बटालियन में अंतर क्षेत्र आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन कमांडेंट कैलाश चन्द रमोला के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में लखीमपुर खीरी, गोरखपुर से आए खिलाड़ियों ने शारीरिक क्षमता, अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबले प्रस्तुत किए। कमांडेंट ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक सामर्थ्य का ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मसंयम, धैर्य, समर्पण और अटूट संकल्प का भी प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...