लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ। हजरतगंज पुलिस ने बुधवार देर रात बाइकर्स के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। रोड पर तेज रफ्तार में फर्राटा भरने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनकी 22 रेसर बाइकें सीज कर दीं। शहर में हिट एंड रन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए बुधवार देर रात हजरतगंज पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। पुलिस ने हजरतगंज चैराहे पर चेकिंग अभियान चलाकर रेसर बाइक से फर्राटा भर रहे 22 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने सभी रेसर बाइक सीज कर दीं। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि रेसर बाइक से फर्राटा भरने पर अन्य वाहन चालकों को दिक्कत और मार्ग दुर्घटनाओं की संभावना होती है। उन्होंने बताया कि 53 वाहनों के एमवी एक्ट में चालान काटे गए हैं। वैधानिक कार्रवाई के बाद रेसर बाइक रिलीज की जाएगी।-------रंग लगाने के दौरान युवती स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.