नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- भादों शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के रूप में मनाई जाएगी। इस दिन एक तरफ जहां श्रीहरि का पूजन होता है, वहीं इसी दिन गणपति विसर्जन भी होता है। अनंत चतुर्दशी भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा होती है। इस दिन 14 गांठ वाले धागे का बहुत महत्व माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि 14 गांठ वाले पीले धागे के अनंत सूत्र को अपने दाएं हाथ में बांधते हैं। इसको बांधते समय ऊँ अनंताय नमः मंत्र का जाप भी किया जाता है।कब है अनंत चतर्दशी इस साल अनंत फल देने वाला अनंत चतुर्दशी का व्रत इस वर्ष 25 सितंबर को रखा जाएगा। इस दिन दरअसल तिथि रात 11 बजे तक है, इसलिए उदया तिथि में 25 सितंबर को ही व्रत रखा जाएगा। भाद्र शुक्ल चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर की रात 11: 19 बजे से शुरू होगी जो 25 सितंबर की रात 11: 08 बजे तक समाप्त होगी।...