झांसी, अगस्त 28 -- झांसी। श्रवण मास की पूर्णिमा पर बहन-भाई के अटूट बंधन और शुभ संकल्पों का पर्व रक्षाबंधन गांवों से शहर तक उल्लास से मनाया गया। बहनों ने प्यार से भाईयों की सूनी कलाई पतली सी रेशम के डोर से सजाई। उनके माथे पर मंगल तिलक किया। आरती उतारी और लंबी उम्र की कामना की गई। वहीं भाईयों ने बहनों के चरण स्पर्श कर उपहार दिए। उनकी रक्षा का संकल्प लिया। शुक्रवार को सुबह से ही हर घर में माहौल और दिनों बेहद खुश रहा। पतली सी रेशम की डोर लेकर महिलाएं बाबुल-भाईयों के घर पहुंची। शतविषा नक्षत्र व सौम्य योग में भाई की सूनी कलाई राखी से सजाई। यह भी पढ़ें- सहरसा: जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन इससे पहले उन्होंने तिलक लगाया। भाई के माथे पर अक्षत (चावल) लगाए। आरती उतारी और मिठाई खिलाई। दिन भर घरों में पर्व को लेकर उल्लास रहा। पकवान बन...