बहराइच, मार्च 24 -- बहराइच,संवाददाता। सहायक निदेशक रेशम कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना अन्तर्गत आयोजित राज्य स्तरीय रेशम कृषि मेले व कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग राकेश सचान थे। राज्य स्तरीय रेशम कृषि मेला में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से शामिल लगभग 1100 कृषकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि समूहों/समितियों के माध्यम रेशम कीट पालन को अपना कर आप अपनी आय में गुणात्मक वृद्धि कर सकते हैं। कहा कि योजना अन्तर्गत वृक्षारोपण, रेशम कीटपालन गृह, उपकरण, प्रशिक्षण इत्यादि परियोजनाओं पर लागत का 75 प्रतिशत अनुदान प्राप्त किया जा सकता है। राज्य स्तरीय रेशम कृषि मेला/कार्यशाला रेशम के साथ-साथ अन्य विभागों कृषि, उद्यान, गन्ना, मत्स्य, पशुपालन, दुग्ध, भूमि संरक्षण, खादी एवं...