गिरडीह, जून 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। स्वावलंबी साड़ी संगम परियोजना के तहत आइडिया संस्था ने गोड्डा जिले के प्रसिद्ध रेशम उत्पादन क्षेत्र भगैया में दूसरा एक्सपोज़र विज़िट आयोजित किया। इसमें स्वयं सहायता समूह व आजीविका सखी मंडल की महिलाओं ने रेशम साड़ी निर्माण की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। प्रोग्राम डायरेक्टर खुशी शर्मा ने बताया कि विज़िट का उद्देश्य महिलाओं का कौशल विकास और उन्हें सफल आजीविका मॉडल से परिचित कराना है। नाबार्ड के सहयोग से जमुआ प्रखंड के बेरहाबाद पंचायत की 90 महिलाओं को जल्द साड़ी निर्माण का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। भगैया भ्रमण के दौरान महिलाओं ने रेशम धागे की तैयारी, रंगाई, छपाई, बुनाई और साड़ी निर्माण की प्रक्रियाएं नजदीक से देखीं। यह भी पढ़ें- जीविका ने बदली प्रियंका की जिंदगी, किराना दुकान और सिलाई केंद्र से बनीं आ...