गोड्डा, जनवरी 21 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय थाना क्षेत्र के रेसांबा गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार दोपहर 3 बजे माहौल तनावपूर्ण हो गया। बीते सोमवार रात्रि 2 बजे 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला जिरो देवी की मौत के बाद उनके शव को पुराने घर ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हुई। मृतिका अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गई हैं। मृतिका के छोटे पुत्र परविन्द्र यादव ने बताया कि उनका पैतृक घर उनके दादा संतोकी गोप के नाम से बंदोबस्त है। उक्त जमीन का दाग संख्या 281 (रकवा 19 धूर) एवं दाग संख्या 283 (रकवा 13 धूर) है। उन्होंने बताया की जमीन विवाद के कारण वे लोग पुराने घर से कुछ दूरी पर नया मकान बनाकर रह रहे थे। परविन्द्र यादव के अनुसार, मां की मृत्यु के बाद जब शव को पुराने घर ले जाया जा रहा था, तभी विपक्षी पक्ष के जोगी य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.