बगहा, जुलाई 23 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय सरस्वती विद्या मंदिर, बरवत सेना, में गुरुवार को वंदना सभा में विद्यालय के वर्तमान आचार्य भरत कुमार राय के सुपुत्र एवं विद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्र दिव्य प्रकाश को 70वीं बीपीएससी परीक्षा में रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। पूर्व छात्र परिषद के संयोजक विवेक किशोर तथा प्रभारी प्रधानाचार्य लखींद्र कुमार सिंह ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर विवेक किशोर जी तथा आचार्य भरत कुमार राय को भी उनके प्रेरणादायी योगदान एवं विद्यालय के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...