मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रेवा घाट स्थित शिव मंदिर अतिथिशाला में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का रविवार को समापन हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास, वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का कार्य विस्तार, कार्य पद्धति, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा बूथ मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। शनिवार व रविवार को चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा बसैठा मंडल एवं सरैया पश्चिमी मंडल के मंडल कमेटी सदस्य तथा मंडल मोर्चा के सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय करने पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और कार्यशैली को जन-जन तक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.