छपरा, फरवरी 26 -- कोपा। कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला,जब श्री सूर्य नारायण प्राण-प्रतिष्ठा पांच दिवसीय महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नवनिर्मित सूर्य नारायण मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। "भुवन भास्कर" के जयघोष और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महायज्ञ के आचार्य मनमोहन दूबे के सान्निध्य में यजमान ब्रह्मदेव प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी मानकी देवी यज्ञारूढ हैं। आचार्य ने बताया कि 28 फरवरी को प्राण-प्रतिष्ठा एवं अष्टयाम तथा 1 मार्च को हवन-पूजन के साथ विशाल भंडारा आयोजित होगा। शोभायात्रा को सफल बनाने में सुरेंद्र प्रसाद, पारस प्रसाद, गणेश राय, मनोज प्रसाद व संदीप कुमार सहित ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.