पलामू, फरवरी 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा के रेवारातु गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बिजेंद्र कुमार का प्रैक्टिल के दौरान अवैध पैसा वसूली करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रभारी प्रधानाध्यापक परीक्षार्थियों से परीक्षा में पास करने की बात करते हुए और पैसा लेते हुए नजर आ रहे हैं। वे परीक्षार्थियों से पैसे लेकर खुद के पैकेट में रखते हुए भी नजर आ रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार, इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश से वायरल वीडियो के संबंध में कहा कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय-रेवारातु के प्रभारी प्रधानाध्यापक से संबंधित वीडियो मिला है। हालांकि अभी वीडियो नहीं देखे हैं। पूरा वीडियो देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक स्तर पर प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.