रेवती स्टेशन पर शौचालय नहीं होने से परेशानी
बलिया, मई 3 -- रेवती। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर छह महीने पहले जर्जर हो चुके शौचालय को यह कहकर तोड़ा गया कि इस जगह नया शौचालय बनाया जायेगा। लेकिन अब तक शौचालय नहीं होने से यात्रियों को बेहद परेशानी हो रही है। आस-पास के बुजुर्ग लोगों की मानें तो स्टेशन पर शौचालय इस रेलखंड के स्थापना काल में ही अंग्रेजों द्वारा बनवाया गया था। बाद में यहां नया शौचालय बना था। लेकिन स्टेशन के हाल्ट स्टेशन घोषित होने के बाद करीब छह महीना पहले उस शौचालय का ध्वस्तीकरण कर दिया गया। यात्रियों व आम लोगों का कहना कि पुरुष तो अपना काम चला लेते है लेकिन महिलाओ को घोर असुविधा का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों ने इस ओर रेल प्रबंधन का ध्यान आकर्षित कराते हुए अविलम्ब शौचालय निर्माण कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.