बलिया, फरवरी 18 -- बलिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा बुधवार को रेवती ब्लॉक के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह कलश रथयात्रा श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। आज सुबह ज्योति कलश रथ यात्रा डुमरिया, सहतवार, बिसौली, हुसेनाबाद, रघुवर नगर, सुवराहा, कोलकला, चांदपुर नयी बस्ती, भोपतपुर, बिनहा, रेवती, झरकटहा, गायघाट आदि गांवों में पहुंची, यहां पूजन-अर्चन के साथ ही यात्रा में शामिल गायत्री परिजनों ने लोगों से संपर्क किया और मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग के अवतरण का दिव्य संदेश दिया। यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर गायत्री परिवार के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा ज्योति कलश का पूजन-अर्चन किया गया तथा युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.