रेवती के 16 पंचायतों में खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरी
बलिया, अगस्त 5 -- रेवती। ब्लॉक के 16 पंचायतों में इस महीने के अंत तक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कर दी जायेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और अध्ययन की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों, साहित्यिक पुस्तकों,फर्नीचर तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति शुरू हो गया है। पंचायत भवनों में लाइब्रेरी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी तेजी से पूरी की जा रही हैं। एडीओ पंचायत शशिभूषण दूबे ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य गांव के छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तथा अन्य पाठकों को उनके गांव में ही अध्ययन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। बताया कि पहले चरण में विनहा,हड़िया कला,हड़िया खुर्द,सिंगही,उदहा,जगदीशपुर,पकहा,बुधरामपुर,कंचनपुर,झरकटहा, मथौली,महादनपुर, शोभनाथपुर, भैंसहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.