बलिया, अप्रैल 21 -- रेवती। क्षेत्र के कुशहर अतरडरिया स्थित 'मुड़िकटवा' में 22 अप्रैल यानि आज बुधवार को वीर कुंवर सिंह का शौर्य दिवस मनाए जाने के लिए स्मारक परिसर की मंगलवार को सफाई और कार्यक्रम से सम्बंधित कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां हर साल 22 अप्रैल को शौर्य दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर वीरवर कुंवर सिंह को याद किया जाता है। कार्यक्रम संयोजक बब्लू पाण्डेय व हृदया वर्मा आज अपनी टीम के साथ निर्माणधीन वीरवर कुंवर सिंह के स्मारक की सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। यह वही जगह है जहां शिवपुर निवासी कुंवर सिंह के सेनापति सिद्धा सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों साथ देकर तलवार,भाला तथा बांस के खप्चार से अंग्रेजी हुकुमत के डगलस की संगीनों से लैस फौज के 107 सैनिकों का सिर कलम कर जंग ए आजादी के रणबांकुरों ने अपने शौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.