गाजीपुर, मार्च 6 -- रेवतीपुर। साइबर ठगों के गिरफ्त में लोग तेजी से आ रहे हैं। हाल ही में रेवतीपुर थाने में स्थापित साइबर सेल में दो माह के भीतर अब तक 26 मामले दर्ज किए गए। हालांकि इसमें से 11 विभिन्न मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। वहीं साइबर सेल की सक्रियता के कारण चार पीड़ितों के 60 हजार रुपये ठगी से बचा लिया गया। साइबर सेल की टीम ने चंदन खरवार को साइबर ठगों के चंगुल में फंसने से बचाया और उसकी 5 हजार 566 रुपये की ठगी की रकम वापस दिला दी। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक आबिद अली ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान या संदिग्ध कॉल से सतर्क रहें और कभी भी अपना बैंक खाता, एटीएम पिन, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर अपराध से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

ह...