प्रयागराज, जून 28 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह और विधायक विजमा यादव समेत पार्टी के कई नेताओं के घर गए। प्रयागराज के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन अखिलेश दोपहर में प्रतापपुर की विधायक यादव के अशोक नगर स्थित आवास पहुंचे। विजमा के परिवार से मिलने के बाद अखिलेश अशोकनगर में ही पूर्व सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर रेवती रमण सिंह से मिलने पहुंचे। यह भी पढ़ें- चौदह साल बाद प्रयाग में रात्रि प्रवास करेंगे अखिलेशनेताओं के साथ चर्चा बताते हैं कि अखिलेश ने पूर्व सांसद के साथ 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। अखिलेश और पूर्व सांसद के बीच बातचीत के दौरान इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह भी मौजूद रहे। अशोकनगर से निकल...