दरभंगा, जनवरी 29 -- जाले, एक संवाददाता। रेवढ़ा के झंडा चौक पर 31 जनवरी को होने वाले महावीरी झंडा महोत्सव को लेकर गुरुवार को पंचायत के प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में एसडीपीओ सदर-टू कमतौल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में कमतौल पुलिस अंचल के इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी, थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल, महावीरी झंडा पूजा समिति के सदस्य सहित दोनों समुदाय के गणमान्य लोग मौजूद थे। बैठक में शामिल दोनों समुदाय के लोगों ने महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के साथ साथ विधि व्यवस्था के संधारण में पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया। रेवढ़ा पंचायत के मुखिया शफीउल्लाह चमन, जदयू के वरिष्ठ नेता वली इमाम बेग चमचम, वसीमुर्रहमान लड्डन, संजीव कुमार सिंह, दिलीप कुमार राय, राजाराम पटेल, पूर्व मुखिया मिथिलेश प्रसाद आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.