गोरखपुर, फरवरी 5 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम रेवड़ा में मोबाइल फोन को लेकर उपजा विवाद मारपीट में बदल गया। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की सोनमती देवी पत्नी मनोज चौरसिया ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को गांव की ही उसकी सहेली अंजना ने मोबाइल फोन दिया था। वह जनवरी में कहीं गायब हो गया। इसी बात को लेकर रंजिश मानते हुए 30 जनवरी को नीलम पत्नी किशोर, रीता और अंजना उनके घर आ गईं और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष की नीलम देवी पत्नी प्रभु चौरसिया ने आरोप लगाया कि 31 जनवरी को शाम करीब चार बजे सोनमती देवी और उनकी तीन पुत्रियां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.