प्रयागराज, अगस्त 5 -- रेल दुर्घटनाओं की विभागीय जांच में होने वाली देरी पर रेलवे बोर्ड ने सख्ती दिखाई है। बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे, उत्पादन इकाइयों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दुर्घटना संबंधी विभागीय जांच (डिपार्टमेंटल एक्सीडेंट इंक्वायरी) निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करने को कहा है। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि जांच में अनावश्यक विलंब होने से दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान और सुधारात्मक उपाय लागू करने में देरी होती है। इसलिए सभी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और समयबद्ध तरीके से जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। आदेश में अधिकारियों को जवाबदेही तय करने और निर्धारित प्रक्रिया का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- ट्रेन में आधी बर्थ पर सुविधा पूरी, अब रेलवे RAC वालों को...