नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- नई दिल्ली, अरविंद सिंह। केंद्र सरकार ने रेल दुर्घटनाओं, विशेषकर पटरियों से उतरने (डिरेलमेंट) की घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए अत्याधुनिक मशीन विजन इंस्पेक्शन सिस्टम (एमवीआईएस तकनीक) को देश भर में लागू करने का निर्णय लिया है। मालगाड़ियों के रोलिंग स्टॉक पर इस प्रणाली के सफल परीक्षण के बाद अब इसे यात्री ट्रेनों के सुरक्षा कवच से भी जोड़ा जा रहा। हाई-टेक तकनीक से चलती ट्रेन के निचले हिस्सों यानी 'अंडरगियर' की डिजिटल और ऑटोमैटिक निगरानी होगी। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे अनुसंधान, डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) के मानकों के अनुरूप विकसित यह प्रणाली रेलवे ट्रैक के दोनों ओर स्थापित हाई-स्पीड कैमरों और उन्नत एआई सेंसर्स का एक हाई-टेक नेटवर्क है। यह सिस्टम पांच किलोमीटर प्रतिघंटा से लेकर 100 क...