रामगढ़, मई 20 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल ने बुधवार को रेलवे ग्राउंड में ट्रेन डिरेल के बाद राहत और बचाव कार्य का लाइव प्रदर्शन किया गया। रेलवे विभाग ने संयुक्त रूप से व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। जिसमें रेलवे के विभिन्न विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह भी पढ़ें- आपात परिस्थितियों के लिए एनडीआरएफ तैयार मॉक ड्रिल का उद्देश्य मॉक ड्रिल के तहत ट्रेन संख्या 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की गंभीर दुर्घटना का सजीव परिदृश्य तैयार किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर तबरेज सज्जाद अहमद ने बताया कि यह मॉक ड्रिल एक नियमित अभ्यास है, जो आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए टीम को तैयार रखने और उपलब्ध क्षमताओं को परखने का अवसर प्रदान करता है। अभ्यास को असली रूप देने के लिए एक काल्पनिक (नकली) स्थिति बनाई...