देवघर, मार्च 29 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने शनिवार को आसनसोल यार्ड के सैटेलाइट साइडिंग में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की द्वितीय बटालियन के साथ संयुक्त रूप से व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। यह अभ्यास मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य के नेतृत्व में किया गया। जिसमें रेलवे के विभिन्न विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मॉक ड्रिल के तहत ट्रेन संख्या 03631 (जसीडीह-आसनसोल समर स्पेशल) के पटरी से उतरने की गंभीर दुर्घटना का सजीव परिदृश्य तैयार किया गया। दो डिब्बों को दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में रखा गया, जिसमें एक डिब्बा पलटा हुआ और दूसरा उसके ऊपर चढ़ा हुआ दिखाया गया। इससे वास्तविक हादसे जैसी स्थिति उत्पन्न कर राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता को परखा गया। घटना की सूचना मिलते ही मंडल कं...