शाहजहांपुर, मई 9 -- शाहजहांपुर। 1974 की ऐतिहासिक रेल हड़ताल की 52वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) शाहजहांपुर शाखा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, शाखाध्यक्ष रामौतार शर्मा, शाखामंत्री शिव कुमार सक्सेना, सहसचिव यतेन्द्र त्रिवेदी और अमित कुमार के नेतृत्व में गेट मीटिंग की गई। इसके बाद शाहजहांपुर से गेट नंबर 325 से 330 तक, बंथरा, बहादुरपुर हाल्ट और तिलहर स्टेशन तक कर्मचारियों से संपर्क किया गया। नेताओं ने कर्मचारियों को 1974 की रेल हड़ताल और यूनियन के संघर्षों की जानकारी दी। कार्यक्रम में चंदा, राजू, सुशील, सोहन, प्रभात और कमल समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हड़ताल में शहीद कर्मचारियों को ...