नई दिल्ली, फरवरी 1 -- विजय दत्त,पूर्व अतिरिक्त सदस्य, रेलवे बोर्ड यह निर्विवाद तथ्य है कि भारतीय रेलवे देश की यातायात और माल परिवहन का मुख्य आधार माना जाता है। आज भी अधिसंख्य यात्री सफर के लिए ट्रेनों और माल ढुलाई के लिए भारतीय रेलवे पर नजर रखते हैं। इसलिए रेल बजट में सबकी दिलचस्पी होती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार के बजट में भारतीय रेलवे को लेकर कई अहम घोषणाएं की हैं। सबसे बड़ी घोषणा तो सात हाईस्पीड कॉरिडोर बनाने की हुई है। अभी तक ऐसा हाईस्पीड कॉरिडोर केवल अहमदाबाद से मुंबई के बीच 508 किलोमीटर का अपने निर्णायक दौर में है। मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर परियोजना 2018 में शुरू हुई। इसके करीब 70 प्रतिशत हिस्से में काम चल रहा है। अगले साल से इसके चालू होने की संभावना है। प्रस्तावित सात कॉरिडोर में से पांच अहमदाबाद-मुंबई कॉरिडोर से जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.