बेगुसराय, जून 13 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे की जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य एवं दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा ने पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक को 60 सूत्री मांग पत्र सौंपकर बेगूसराय एवं आसपास के क्षेत्रों में रेल सुविधाओं के व्यापक विस्तार की मांग की है। ज्ञापन में बेगूसराय स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने, प्लेटफॉर्म संख्या 4 एवं 5 के निर्माण, उत्तर दिशा में स्टेशन भवन, टिकट काउंटर और एप्रोच रोड के निर्माण, लिफ्ट-एस्केलेटर की सुविधा तथा यात्री शेड, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था करने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- रेल सुविधाओं का बड़ा पैकेज देने की मांग, जीएम को सौंपा 60 सूत्री ज्ञापन इसके अलावा लखमिनिया और तिलरथ स्टेशन पर भी यात्री सुविधाओं के विस्ता...