रेल सुरक्षा और जागरुकता पर बच्चों ने किया नाटक मंचन
धनबाद, जून 23 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद रेल मंडल, मैं हूं धनबाद और आर्य देव समर्पण सेवा फाउंडेशन की ओर से सोमवार को धनबाद स्टेशन परिसर में रेल सुरक्षा एवं जागरुकता विषय पर नाटक मंचन किया गया। विशेषज्ञों और कलाकारों ने यात्रियों एवं कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सीपीआर और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। साथ ही रेल यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा सावधानियों, जिम्मेदार नागरिक एवं यात्री के रूप में कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया। नाटक के माध्यम से स्कूली बच्चों ने यात्रियों को रेलवे परिसर को साफ रखने तथा सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर उपस्थित सीनियर डीसीएम मनीष सौरभ ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से आम नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.