साहिबगंज, मार्च 31 -- तीनपहाड़। तीनपहाड़ संघर्ष समिति की प्रतिनिधि मंडल ने डीआरएम मनीष गुप्ता से मिलने हेतु तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन से संबंधित जन समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक रजनीश कुमार के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में अंडर पास पुल का नवीकरण, तीनपहाड़ जंक्शन पर मालदा टाउन न्यू दिल्ली(14003, 14004), पटना मालदा(13415, 13416) एवम अमृत भारत एक्सप्रेस(13435, 13436) का ठहराव सहित अन्य मांग किया गया हैं।इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अनिल सरकार ने कहा कि यदि रेलवे के अधिकारियों द्वारा मांगो को मानते हुए जल्द इस पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता हैं तो समिति उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।मौके पर समिति के संरक्षक रणधीर सिंह, महामंत्री मुर्शीद राजा, उपाध्यक्ष मोहम्मद नाजिम, संजय चौधरी, वकार अहमद, आफताब आलम, तारीख अख्तर मोहम्मद सहित अन्य लोग...