प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) परिसर में बुधवार को 70वें रेल सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नाटक और नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि कोर के पूर्व महाप्रबंधक व अपर सदस्य रेलवे बोर्ड रामेंद्र तिवारी ने कहा कि रेलवे में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। इस अवसर पर उन्होंने उप मुख्य बिजली इंजीनियर कल्याण सिंह को विशिष्ट सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया। इस दौरान संस्था थर्ड बेल की ओर से नाटक 'मौसम' की प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों के दिल को छू लिया। कलाकारों में चंकी बच्चन, शालिनी मिश्रा, आलोक नायर, ऋतिका अवस्थी, शैलेश श्रीवास्तव एवं डॉक्टर रामा मंत्रोस के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। मंच सज्जा एवं प्रस्तुति संयोजन निमिष गुप्ता ने किया, जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.