मथुरा, जुलाई 3 -- रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिमंडल) आगरा मंडल का दो दिवसीय वैधानिक निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को मथुरा जंक्शन एवं मथुरा-गोवर्धन रेलखंड का संरक्षा की दृष्टि से विस्तृत निरीक्षण कर रेल परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिमंडल) प्रणजीव सक्सेना द्वारा ट्रैक, सिग्नल प्रणाली, समपार फाटक, स्टेशन व्यवस्थाओं तथा अन्य संरक्षा संबंधी अवसंरचनाओं का सूक्ष्म परीक्षण कर रेल संरक्षा आयुक्त ने निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों के निस्पादन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके साथ संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाए रखने पर बल दिया।इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आगरा गिरीश कुमार गुप्ता सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह ...