झांसी, जुलाई 24 -- झांसी। झांसी-मानिकपुर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत बदौसा-अतर्रा-खुरहंड रेल खंड के दोहरीकरण कार्य का दो दिनी निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने किया। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अजीत सिंह यादव, झांसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार उपस्थित रहे। 120 किलीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया गया। निरीक्षण के दुसरे दिन रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा गेट संख्या 472 से खुरहंड स्टेशन के मध्य रेल खंड का विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान रेल पथ, संरक्षा व्यवस्थाओं तथा रेल अवसंरचना का बारीकी से परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खंड में स्थित माइनर एवं मेजर ब्रिज का गहन निरीक्षण तथा पिलर में प्रयोग किये गए मटेरियल आदि की गुणवत्ता परख की गयी । यह भी पढ़ें- Banda...