हल्द्वानी, मई 12 -- रामनगर। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर रेलवे सर्किल प्रणजीत सक्सेना ने अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित शाखा अधिकारियों के साथ कोच केयर सेन्टर रामनगर व रेलवे स्टेशन का गहनता के साथ निरीक्षण किया। रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीत सक्सेना ने कोचिंग केयर सेंटर पर सीबीसी गेज बॉक्स, पोल व्हील सिम्युलेटर, सीबीसी पॉपुलर गेज, बफर हाइट गेज सीबीसी, हैंड ब्रेक इंडिकेटर, तीन प्वाइंटर व्हील, डायमीटर गेज विनर अल्ट्रासोनिक थिकनेस गेज आदि यंत्रों की कार्यप्रणालियों के बारे में अधिकारियों व पर्यवेक्षकों से जानकारी ली। उन्होंने वाटर रिसाइकलिंग प्लांट के निरीक्षण के दौरान कहा कि पानी को ज्यादा से ज्यादा संरक्षित कर रखे व पानी की शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्टेशन के पैनल कक्ष में वीडीयू के कार्यप्र...