जमशेदपुर, अप्रैल 5 -- जमशेदपुर। टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने रेलवे संपत्ति चोरी के अलग-अलग मामलों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनके पास से चोरी की रेल संपत्ति भी बरामद हुई। बताया जाता है कि संपत्ति चोरी के आरोपियों को चक्रधरपुर मंडल रेलवे अदालत में आरपीएफ ने पेश किया था। इधर, रेलवे प्रावधान के खिलाफ ट्रेनों में यात्रा करने यात्रियों को खानपान सामग्री बेचने और स्टेशन पर अनाधिकार प्रवेश के मामले में भी आरपीएफ ने दर्जनभर लोगों को पकड़ कर शनिवार को जेल भेजा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...