रेल संपत्ति की चोरी में आदित्यपुर से दो गिरफ्तार
जमशेदपुर, मई 15 -- जमशेदपुर। आदित्यपुर के आरपीएफ जवानों ने रेलवे के सिग्नल गुमटी से तड़ित चालक और 10 मीटर से ज्यादा कॉपर तार चोरी करने के आरोपी सूरज महतो और राकेश महतो को विद्युतनगर में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ के इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि दोनों ने 9 मई की रात घटना को अंजाम दिया था। बताया जाता है कि गुमटी के पास की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान हुई थी। दोनों के खिलाफ पूर्व से आरपीएफ के अलावा सरायकेला जिला के विभिन्न थानों में आपराधिक मामला दर्ज है। गुरुवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को रेलवे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- रेलवे सिग्नल गुमटी में चोरी मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार यह भी पढ़ें- गरीब हैं साहब...शौक पूरा करने के लिये करते चोरी यह भी पढ़ें- बिजली केबल चोरी करने वाले गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.