रेल संपत्ति की चोरी मामले का दूसरा आरोपित गिरफ्तार
सीवान, जून 13 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जीरादेई-सीवान रेलखंड के बीच तीन मई को डाउन लाइन से 31 पेंड्राल क्लिप की चोरी मामले में आरपीएफ ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया बुजुर्ग निवासी आलम राय उर्फ दुखी राय का पुत्र कमरे अली है। जांच के दौरान इसके पास से दस पेंड्राल क्लिप भी बरामद किया गया है। युवक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि 3 मई को सीवान-जीरादेई के बीच डाउन लाइन से 31 पेंड्राल क्लिप चोरी की घटना सामने आयी थी। इस मालमे में रेल अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। रेलवे अधिनियम के तहत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। जांच के क्रम में 4 मई को चोरी की गयी रेल संपत्ति में से 21 पेंड्राल क्लिप बरामद करते हुए पूर्वी चंपारण निवासी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.