नोएडा, जुलाई 21 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के प्री-प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रेल संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इसका उद्देश्य बच्चों को भारतीय रेल के इतिहास से परिचित कराना था। बच्चों ने पुराने भाप के इंजन, ऐतिहासिक रेल डिब्बे, आधुनिक रेल मॉडल को देखा। बच्चों ने जॉय ट्रेन की सवारी का भरपूर आनंद लिया, जो उनके लिए इस भ्रमण का सबसे आकर्षक अनुभव रहा। पूरे भ्रमण के दौरान बच्चों में उत्साह, अनुशासन और प्रसन्नता देखने को मिली। उन्होंने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में संग्रहालय का भ्रमण किया और भारतीय रेल से जुड़ी अनेक रोचक जानकारियां प्राप्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...